24 July, 2014
29 June, 2014
चर्चा अंगिका और इस भाषा के पहले फिल्म की ---
अंगिका हिंदी की सिस्टर लैंग्वेज है . मेरी मातृभाषा . ऐसे अंगिका - बंगाली , मैथिलि , ओड़िया और असमिया की भी सिस्टर लैंग्वेज है . मातृभाषा होने के बावजूद भी इस भाषा का काफी कम प्रयोग कर पाता हूँ . माँ , भैया , भाभी और दीदी - कुल जोड़कर चार लोग हैं जिनसे मेरी अंगिका में बात होती है . कभी कभार किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार का फ़ोन आ जाता है तो अंगिका में बात होती है . इसके अलावा बिहार -झारखण्ड से जितने भी लोगों से बात होती है , उनसे हिंदी में ही बात होती है . यहाँ तक की घर के बच्चे भी (भतीजा , भतीजी , भांजा , भांजी ) हिंदी में ही बात करने में सहज महसूस करते हैं . मेरे एक मित्र के अनुसार नई पीढ़ी के बच्चे अंगिका में न के बराबर बात करते है . कारण - जो कान्वेंट में पढ़ते हैं उन्हें अंग्रेजी तंदुरुस्त करने के लिए शिक्षक स्कूल में लगभग अंग्रेजी में ही बात करने को प्रोत्साहित करते है और जो बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते है वो हिंदी दुरुस्त करने के लिए आपस में हिंदी में बात करते है . बेचारी अंगिका सरकारी - कान्वेंट हर जगह बेगानी है .
मेरा एक मित्र है - हिमाचल से . उसे डोगरी भाषा से बहुत प्यार है . काफी मीठी आवाज है उसकी .
हमें डोगरी में काफी लोकगीत सुनाता था .एक बार उसके साथ 'डोगरी ' और 'अंगिका
' की स्थिति को लेकर बहस छिड़ी तो उसने
'डोगरी ' को लेकर अपना एक बड़ा मजेदार अनुभव सुनाया .
बताया - हिमाचल की लड़कियाँ घर में तो 'डोगरी ' बोल भी लेती है
पर कॉलेज में , रेस्टोरेंट में , पब्लिक प्लेस
में या हिमाचल से बाहर डोगरी बोलने में शर्म महसूस करती है . आप उनसे डोगरी में
बात करते रहो लेकिन वो जवाब देंगी हिंदी में ही . लड़कों के साथ ऐसा नहीं है . सौ
में से नब्बे फीसदी लड़के डोगरी में बात करने पर डोगरी में ही जवाब देते हैं . उसका
'जेंडर आधारित अवलोकन ' कितना सही है या गलत भगवान जाने - पर
है मजेदार . मेरा भी एक मजेदार अनुभव 'अंगिका ' को लेकर है .
२००९- २०१० की बात है . मैं हैदराबाद एयरपोर्ट पर पुणे जाने वाली फ्लाइट का इंतजार
कर रहा था .सामने बैठे सहयात्री से बात करने पर पाता चला की वो भागलपुर से है .
मैं अंग्रेजी से अंगिका पर आ गया . पर भाई साहब अंगिका इतने ' आर्टिफिसिली
सोफिस्टिकेशन ' के
साथ बोल रहे थे , ऐसा
लग रहा था या तो वो अपने लेवल से उतरकर अंगिका में बात कर रहे हों या फिर अंगिका
में बोलकर इस भाषा पर उपकार कर रहे हों . मुझे लगा इस भाई साहब से अंग्रेजी में ही
बात करना सही है . मैं फिर अंग्रेजी में ही बातचीत जारी रखा . आप अपने क्षेत्र के
लोगो से अपनी मातृभाषा में इसलिए बात करते हो कि वार्तालाप सहज हो , आत्मीयता बढे . अगर मातृभाषा यह काम करने
में असफल रहती है तो दुःख होता है ,
चोट पहुँचती है .
अंगिका मूलतः बोलचाल की भाषा है . एक बड़ी संख्या में लोग इस भाषा को बोलते है .अंगिका लोकगीत पूरे हिंदी पट्टी में लोकप्रिय है . कुछ साल पहले भागलपुर के लोकल अख़बार में 'अंगिका ' में कॉलम भी छपना शुरू हुआ था (पता नहीं अभी भी छप रहा है या नहीं ) और कुछ साहित्यकारों के अंगिका में कहानियाँ और उपन्यास भी लिखा है ( दुःख की बात है अभीतक अंगिका का एक भी कहानी या उपन्यास नहीं पढ़ पाया हूँ ). मेरे एक पत्रकार मित्र का मानना है - प्रतिभाशाली साहित्यकार अंगिका में कहानी या उपन्यास लिखने से बचते है - कारण यहाँ तो ना ही पहचान हैं , ना ही पैसा . हिंदी में लिखेंगे तो ख्याति भी मिलेगी और बडा पाठक वर्ग भी .
अंगिका मूलतः बोलचाल की भाषा है . एक बड़ी संख्या में लोग इस भाषा को बोलते है .अंगिका लोकगीत पूरे हिंदी पट्टी में लोकप्रिय है . कुछ साल पहले भागलपुर के लोकल अख़बार में 'अंगिका ' में कॉलम भी छपना शुरू हुआ था (पता नहीं अभी भी छप रहा है या नहीं ) और कुछ साहित्यकारों के अंगिका में कहानियाँ और उपन्यास भी लिखा है ( दुःख की बात है अभीतक अंगिका का एक भी कहानी या उपन्यास नहीं पढ़ पाया हूँ ). मेरे एक पत्रकार मित्र का मानना है - प्रतिभाशाली साहित्यकार अंगिका में कहानी या उपन्यास लिखने से बचते है - कारण यहाँ तो ना ही पहचान हैं , ना ही पैसा . हिंदी में लिखेंगे तो ख्याति भी मिलेगी और बडा पाठक वर्ग भी .
अंगिका में एक दो फिल्में भी बनी हैं . कुछ खास
नहीं . औसत से भी नीचे . बेकार . कुछ
महीने तक मेरी धारणा थी कि अंगिका में अच्छी फिल्म नहीं बन सकती . लेकिन मैं गलत
था . कुछ महीने पहले टी. वी. पर चैनल बदल रहा था तो ' डी डी भारती ' पर अंगिका में
प्रोग्राम आते देखकर रुक गया . सोचा कोई डाक्यूमेंट्री फिल्म होगी . यदा कदा
डाक्यूमेंट्री फिल्म में ही अंगिका को सुन पाता हूँ . लेकिन प्रोग्राम
डॉक्यूमेंट्री नहीं था - फिल्म थी - टेली फिल्म . कुछ देर बाद फिल्म में अमोल
पालेकर को देखा . अमोल पालेकर को अंगिका में बोलते देखकर मन गदगद हो गया . आपका एक पसंदीदा कलाकार जिसकी मातृभाषा मराठी हो वो हिंदी में नहीं
अंगिका में बोल रहा हो वो भी डब नहीं अपनी आवाज में , ख़ुशी मिलेगी ही
. फिल्म अच्छी थी . इस फिल्म में अमोल पालेकर एक आवारा मजदूर की भूमिका निभाई है
जो औरतबाज है . मजदूरी के लिए जाते समय उसकी मुलाकात एक औरत से हो जाती है जो
गर्भवती है , और गर्भ का पूरा समय हो गया है और रस्ते पर
पड़ी प्रसव पीड़ा में है . बारिश हो रही है . अस्पताल जाने वाले रस्ते में
नदी भी है .कहानी उस मजदूर द्वारा उस महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा , डॉक्टर
से विनती कर अस्पताल में
दाखिला दिला सुरक्षित प्रसव करवाने तक ही है . तमाम अवगुणों के बावजूद वह मजदूर उस
महिला की सहायता निःस्वार्थ भाव से करता
है . वह मजदूर उस महिला का ना प्रेमी है , ना पति , ना
सगा, ना संबंधी, ना ग्रामीण , ना जान पहचान वाला - बस मानवता के नाते
वह महिला की मदद करता है . फिल्म को बीच से देखा था तो फिल्म के नाम का पता नहीं चल पाया . विकिपीडिया पर सर्च किया तो पता
चला उस टेली फिल्म का नाम था " आदमी और औरत " और उसके निर्देशक थे - तपन
सिन्हा जो भारत के जाने माने फिल्म निर्देशक रहे हैं . छप्पन मिनट की
ये फिल्म सन १९८४ में बनी थी जिसे प्रोडूस दूरदर्शन ने किया था और पहली बार
दूरदर्शन पर दिखाया गया था . इस फिल्म को
भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव २००७ में भी दिखाया गया था .
हालाँकि विकिपीडिया पर इस फिल्म की
भाषा हिंदी बताई गयी है लेकिन पूरी फिल्म अंगिका में है . मेरे ख्याल से "
आदमी और औरत " अंगिका की पहली (टेली ) फिल्म है . कितनी सुखद बात है की
अंगिका की पहली फिल्म के निर्देशक तपन सिन्हा और
लेखक प्रफुल्ला रॉय बंगाली और
मुख्य कलाकार अमोल पालेकर मराठी और महुआ रॉय चौधरी बंगाली है .
~~~ रामानुज दुबे
~~~ रामानुज दुबे
Labels:
अंगिका,
अंगिका की पहली फिल्म,
डोगरी
Location:
Hyderabad, Telangana, India
24 May, 2014
प्रगतिशील
पहले ने कहा
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं चिकेन खाता हूँ
दूसरे ने कहा
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं गाय खाता हूँ
तीसरे ने कहा
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं सुअर खाता हूँ
चौथे ने कहा
मैं भी प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं कबूतर खाता हूँ
पांचवें ने कहा
मैं सबसे बड़ा प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं आदमी खाता हूँ
चबाता हूँ
डकार मार पचा जाता हूँ
आदमी के खून पी
पला बढ़ा मैं
आदमी को
आदमी के हित की बात बताता हूँ
उस पांचवें सत्तासीन को देख
चारों ने शर हिला डुला कर
एक सुर मैं कहा
हाँ - हाँ -
तुम सबसे बड़े प्रगतिशील हो .
~~~ रामानुज दुबे
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं चिकेन खाता हूँ
दूसरे ने कहा
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं गाय खाता हूँ
तीसरे ने कहा
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं सुअर खाता हूँ
चौथे ने कहा
मैं भी प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं कबूतर खाता हूँ
पांचवें ने कहा
मैं सबसे बड़ा प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं आदमी खाता हूँ
चबाता हूँ
डकार मार पचा जाता हूँ
आदमी के खून पी
पला बढ़ा मैं
आदमी को
आदमी के हित की बात बताता हूँ
उस पांचवें सत्तासीन को देख
चारों ने शर हिला डुला कर
एक सुर मैं कहा
हाँ - हाँ -
तुम सबसे बड़े प्रगतिशील हो .
~~~ रामानुज दुबे
27 April, 2014
हजार हजार के पांच नोट और पॉकेटमार -
कल रात आठ बजे जब कमरे पर पहुंचा तो पाया जींस
की जेब में पर्स नहीं है . पर्स में दस रूपये के दो नोट और एक हजार वाले पांच नोट
थे . हजार रूपये वाले नोट असली नहीं थे , नकली थे . दस रूपये में पांच नोट लिया
था हजार रूपये वाला, एक दुकान से
.नाटक के एक दृश्य में जरुरत थी .
पर्स के खोने का गम नहीं था लेकिन पॉकेटमारी हो जाये तो खीज तो होती ही है ,
इतना
लापरवाह कैसे हो गया ही कोई मेरा पर्स टपका दे .
रातभर नींद नहीं आई . सोचता रहा - कब पर्स
उड़ाया होगा मेरे पॉकेट से . राजेंद्रनगर से जब चला था तो पर्स पॉकेट में था ,
रास्ते
में बस कंडक्टर को बस पास दिखाने के लिए पर्स से पास निकालकर कमीज वाले पॉकेट में
रखा था . साथ ही पांच सौ का एक नोट भी कमीज वाले पॉकेट में था . जींस को नाटक वाले
दिन पहना था तो पर्स जींस की जेब में था और पर्स में रह गया था नकली नोट .
मेहदीपट्नम में उतरने के बाद पॉकेट में आदतन हाथ डाला था , उस समय पर्स
पॉकेट में ही था . तो पॉकेटमारी मेहदीपट्नम
से राजेंद्रनगर लौटते समय हुआ है .
जब इण्टर में था तो मेरा एक सहपाठी था , जिससे मेरी गहरी छनती थी , पॉकेटमार था . उसके दूर के रिश्ते का मामू भागलपुर स्टेशन पर पॉकेटमारी करता था . उसने पॉकेटमारी उसी मामू से सीखा था , पर वह इसे एक हुनर की तरह समझता था . एक बार मैंने भी जिद्द किया था की मुझे भी सिखाओ - तो उसने अपने मामू से मिलवाया था और तीन दिन तक उनका शागिर्द रहा था ( लेकिन अंतिम दिन एक लड़के को पीटते देखा तो सारा उत्साह काफूर हो गया और फिर कभी मामू से नहीं मिला -- ये पूरा प्रकरण बड़ी मजेदार है , कभी इस पर भी सविस्तार लिखूंगा -). उन तीन दिनों में पॉकेटमारों के गतिविधियों के बारे में तो समझ बन ही गयी थी . खैर पूरी घटना पर एक बार फिर से जब गौर किया तो दो - तीन चेहरा नज़र आ रहा था जिसपर पॉकेटमारी का शक हो रहा था .
आज शाम फिर मेहन्दीपटनम बस स्टैंड पर रुका.
मेरी नज़र एक चेहरे पर गई जिस पर मुझे शक था पॉकेटमारी का . उसे देखकर मैंने
मुस्कुराया , उसने
भी मुस्कराहट से जवाब दिया . मैं बस स्टैंड के बगल में खड़े स्वीट कॉर्न बेच रहे
छोटे लड़के से दस रूपये का 'स्वीट
कॉर्न ' बनाने को कहा .
तब तक वो आदमी जिस पर मुझे शक था पॉकेटमारी का , उसने भी उस लड़के से दस रूपये का 'स्वीट कॉर्न ' बनाने
को कहा. जब छोटू हमारे लिए 'स्वीट
कॉर्न ' बना रहा था , तो उस आदमी ने पूछा - 'क्या काम करते हो ?'
मैंने उसके प्रश्न को नज़रअंदाज़ कर दिया . उसने फिर पूछा - 'कहाँ तक पढ़े लिखे हो' - ये दोनो सवाल मुझे चुतियापा लगता है -
मैंने हसते हुए कहा - 'स्वीट
कॉर्न बन रहा है - खाते है'. खाने
के बाद चेंज पैसे की समस्या आई.
उसने बिना कहे ही मेरे पैसे चुका दिए . पता नहीं क्यों धन्यवाद देने
की बजाय मेरे मुँह से निकल गया - अभी भी मेरे दस रूपये बांकी है . वह अजीब तरीके
से हंसा , फिर
बोला - ठीक है , लेकिन
तुम करते क्या हो ?
मैंने कहा - कुछ करूँ ना करूँ लेकिन तुम्हारा
वाला काम नहीं करता हूँ .
लेकिन मुझे तो बिरादर लगते हो , पहचान कैसे लिया - - उसने फिर लगभग हसते हुए पूँछा. - बुरा आदमी दीखता हूँ क्या ?
मैंने उसे गौर से देखा - मुझे वो कई सफेदपोश
शरीफों से ज्यादा शरीफ लग रहा था . मैंने कहा - बुरा क्यों दिखोगे , बिरादर ही समझो - चलो एक फोटो खींचते
हैं साथ -साथ . वो डर गया उसे लगा कहीं मैं उसे फंसा ना दूँ . मेरा उद्देश मात्र उसके साथ फोटो
खिंचा इस घटना को फेसबुक या ब्लॉग पर डालने के लिए था . उसने थोड़ी सख्ती से कहा - नहीं फोटो -
शोटो नहीं खिंचवाना . मेरी बिरादरी के नहीं हो लेकिन शरीफ हो - ये लो दस रूपये .
यह कहकर उसने दस रुपया मेरी हथेली पर रख दिया और तेजी से गली की तरफ चला गया .
उस पॉकेटमार से अपने बारे में 'शरीफ ' सुनना सचमुच भला लगा .
~~~ रामानुज दुबे
~~~ रामानुज दुबे
05 April, 2014
Rangakalpa's Event at Lamakaan
Rangkalpa Presents -
Short stories & Satire Evening - An Evening with Three Plays
Play : Uski Maa
Writer : Pandey Bechan Sharma “Ugra”
Short stories & Satire Evening - An Evening with Three Plays
Play : Uski Maa
Writer : Pandey Bechan Sharma “Ugra”
Play : Sari Bahas Se
Gujarkar
Writer : Sharad Joshi
Play : Ansan
Writer :Harishankar Parsai
This is a solo presentation
Direction & Acting : Ramanuj Dubey
Light Design: Smruti Ranjan Biswal
Music Design : Krushna Kumbhar
Stage Design : Roushan
Writer : Sharad Joshi
Play : Ansan
Writer :Harishankar Parsai
This is a solo presentation
Direction & Acting : Ramanuj Dubey
Light Design: Smruti Ranjan Biswal
Music Design : Krushna Kumbhar
Stage Design : Roushan
Venue : Lamakaan
Date : Wed. 16th April, 2014
Time : 7 PM (Total Plays’ Duration - 70 min.)
Entry- Tickets – Rs 100/-
Phone no. – 9848487541 , 9700973297
About Plays & Playwrights
‘Uski Maa’
Date : Wed. 16th April, 2014
Time : 7 PM (Total Plays’ Duration - 70 min.)
Entry- Tickets – Rs 100/-
Phone no. – 9848487541 , 9700973297
About Plays & Playwrights
‘Uski Maa’
Uski Maa is one of the
well known stories of Pandey Bechan Sharma ‘Ugra’. This is the story of Lal ,
his revolutionary friends, his mother and the the chachaji – the narrator of
the story. Lal is a student who along with other college friends participating
in the armed revolution to free the country from British Empire. Chachaji, the
narrator of the story is loyal to Empire but sympathetic to Lal. Chachaji
represents the old generation who believes in getting along with the system
whereas Lal and his friends represents new generation who want to see total
revolution and establishment of new system. The central character of the story
is Lal’s mother who loves Lal and his friends alike. Lal and his friends see
the mother India in her. This is a very engaging story
About Writer:-
Pandey Bechan Sharma
‘Ugra’ (1900-1967) is a renowned Hindi writer. He is known for patriotic and
revolutionary writing. Some of his famous books are – ‘Pili Imarat’, ‘Mukta’,
‘Kala ka Puruskar’, ‘Kal kothri’ .
Sari Bahas se gujarkar -
The story is based on
the rampant corruption and bribery seen in public office. The story revolves
around a common man who goes to office to get loan but there he is asked to
prove himself that he is alive. How he deals with the harsh treatment of the
official and gets loan is worth watching.
About Writer:-
Sharad Joshi (
1931-1961 ) was a Hindi poet, writer, satirist and a dialogue and scriptwriter
in Hindi films and television. He was awarded the Padma Shri in 1990. He is
most known for his dialogues for comedy TV serials of the 1980s including Yeh
Jo Hai Zindagi, and Vikram Aur Vetal. He has also written dialogues for Hindi
film like Utsav (1984) and Dil Hai Ki Manta Nahin (1991)
Anshan -
Anshan or hunger
strike has deep roots in the Indian society and Indian psyche. During Indian
independent struggle Gandhi ji engaged in several famous hunger strikes. In
addition to Gandhi, various others have used the hunger strike option during
the Indian independence movement. Some prominent names are Jatin Das (who
fasted to death) and Bhagat Singh.
But if one does hunger
strike to usurp the other’s wife? Sounds crazy – isn’t it. Yes, Bannu is
keeping fast unto death to get his love interest, married Shavitri. Ironically
Shavitri hates Bannu, but Bannu is determined in his mission. In this hunger
strike, he gets supports from various Baba , Swami and social & political
leaders and his hunger strike becomes national issue. This is a social and
political satire that makes mockery of hunger strike and the system.
About Writer –
Harishankar Parsai (
(1924 – 1995) is a noted satirist and humorist of modern Hindi literature and
is known for his simple and direct style. He won Sahitya Akadmi Award in 1982
for his satire
About “Rangakalpa”
About “Rangakalpa”
Rangakalpa is an
amalgamation of diverse minds of people from various walks of life with
definite objectives to reach to the various cultures, people and communities.
We the member of the group, feel that, there is a need to break the elitist
tag, often labeled on the performing art, particularly on theatre and through
our work we are trying to break the conventions of theatre academics, in order
to reach common man, to make him/her aware of his/her rights &
responsibilities in today’s society. Understanding the fact that our time and
society is reflected through the art, Rangakalpa works with a sense of
commitment. Our aim is to achieve perfection and to break the dogmas of
conventions that drag our society towards conservatism, an obstacle to progress
in all sense. This event is our first
venture .
04 April, 2014
16 February, 2014
Anything, Everything II - Chaiwala ---- Chaiwala ----
After evening walk, I stopped at the bench of the teashop that is just near the entrance of the park. I greeted the Chaiwala bhai sahab and asked for a glass of water. I do not drink tea (Sometimes I take lemon tea or green tea at my room) so in that way I am not his customer. Usually after evening walk I take some rest on his bench, drink water, and spend time with him chatting about anything and everything ranging from day to day problems to national political scenario. He is a chatterbox and I observed that I enjoy his trust as he confides in me even his personal problems. Today, I found him bit upset. When I asked the reason, at first, he hesitated but latter poured his heart out. He continued, “See sir, today that party has decided to honor the chai wala, only chaiwala. Very good. Every party is paying heed to we people, common people these days, you see. Even I heard that the party at headquarter is thinking to give ticket to a tea chaiwala for this constituency. I felt very happy, but --
“But, what? I interrupted .They did not give you ticket for this constituency? Means, you want to leave this profession and want to enter into politics”- I teased.
“No, no--- you did not understand. I have no such ambition. I know my hasiyat and aukad.” He was defensive. But sir, the person that party people honored and thinking of giving ticket is not worthy of getting respect and I detest him. He is a really disgrace for our chaiwala community and he knows I loathe him that why I was not even called in meeting. See, I have never been to party politics, but if anybody trying to give respect to any profession, it should be done in proper manner, isn’t it?” – There was a pain in his voice.
His story was getting interesting. He is opposed to that person who is perhaps going to get ticket for this constituency. A chai wala opposing the rise of another chaiwala silently. If it is not interesting, then what else will be? I smiled – might be professional jealously or any personal grudge.
“Why do you detest him”- I asked.
“It’s a long story- he continued – fifteen years back, both of us had opened up tea stalls in this area. My teashop near by his park and his stall was in the colony. At that time, this area was full of hooligans. They used to come at our shops but I always kept an arm’s length from them but he hobnobbed with them. In that year, two big dacoities took place in that colony and he was the informer of the hooligans. His shop was the meeting point for them and he took active part in those dacoities. Those hooligans looted around ten kgs of gold from two houses and he got a lion share from that booty. Within year, he changed the profession and became property dealer. Then his money and influence kept on increasing. He never cared for chaiwala or poor people. Even some days before, he had beaten a person black and blue because he asked for help reminding him of his humble (minus criminal) past. Kudos to present political atmosphere, where everybody is trying to prove himself common man -chai wala, taxi wala, pan wala” -
“ya, you are right, but police did not arrest him for his criminal act”- I wondered , how he got away with criminal act.
He laughed. “You are talking about police, they had asked everyone after the dacoity and I had given the important evidence against him but I heard after some days that he paid a hefty amount to the Sub inspector and that Sub inspector exonerated him from all the charges. Yes, That SI was posted here for three years and all three years he continuously harassed me without any reason”.
He drank a glass of water and continued – “ see – he was a criminal in the garb of chaiwala , he did crime , earned money, changed profession, earned reputation , never mentioned his past profession lest him value go down among elite, he never felt any association with Chaiwala . Today when he saw benefit in his past profession, he changed the colour like chameleon and claiming himself chaiwala and a real chaiwala is not even asked to attend the occasion and criminal chaiwala is honored today”.
Meanwhile, two customers came to his stall. They overheard our chat. He inquired, “Who is criminal chai-wala?”
Chaiwala bhai sahib changed the subject. “ Nothing shahab. We were talking that in every profession, there are good people and bad people. Even you may find criminal chaiwala at some places even though, it is rare”
“No no – why rare, I know, there was a chaiwala in my colony. In front of his stall, there was a big house, there used to live three beautiful girls. All lads of the colony used to sit at his shop all the day hoping to get a glimpse of the girls. That chaiwala always encouraged those lads as it was beneficial for his business”- that was first customer.
Second customer complimented – “I know a chaiwala who used to mix drugs in the tea so that his customer get addicted to tea and become his regular customer”
Now this was turn of the Chaiwala Bhaisahab – “It is not so that all the chaiwala crooked and criminal . Few are bad, undoubtedly, but generally, we people are honest, humble and hardworking sir. Recently I saw a programme on TV. A chaiwala found a three-year-old abandoned child in a park in Lucknow. He brought that child to his home and there he found that the boy is a Muslim. He raised that boy like father that also without changing his religion. All expenditure he did on the child by selling tea only. After eight years when the real parents come to know about the child, they went to court for the custody of the boy but boy refused to go along with real parents. See, Hindu chaiwala raising Muslim boy as a son. Interestingly that chaiwala was an orphan and a Muslim family raised him. There are many chaiwala, who are glorious example of humanity”.
I found his role model story interesting. I searched it on internet just to find out whether this is a real story or fiction. I found the link; no, it is a real story. (Giving the link here for reference http://www.deccanherald.com/content/183277/boy-prefers-hindu-guardian-muslim.html )
By that time, many customers came to his stall. He asked me “Will you drink a cup of tea, sir? It’s really good”
By saying so, he handed me over a cup of tea. I could not say ‘NO’.
Subscribe to:
Posts (Atom)




